फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   प्रवचन से लौट रही महिला को अगवा कर गैंगरेप

प्रवचन से लौट रही महिला को अगवा कर गैंगरेप

Sat, 18 Nov 2017 11:02 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रवचन से लौट रही महिला को अगवा कर गैंगरेप
महिला को अगवा कर गैंगरेप का आरोप
विज्ञापन


जलालपुर। प्रवचन से वापस लौट रही विधवा महिला को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप के मुताबिक विरोध करने से नाराज चार आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी।

मामला जलालपुर थाना क्षेत्र का है। नगर के रामगढ़ रोड स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर इन दिनों प्रवचन का कार्यक्रम चल रहा है। प्रवचन से 40 वर्षीय एक विधवा महिला अपने घर रात आठ बजे वापस लौट रही थी।
विज्ञापन


वह एक होटल के नजदीक पहुंची थी कि इसी बीच गांव निवासी एक व्यक्ति वहां बाइक से पहुंचा और घर छोड़ने की बात कहने लगा। महिला ने मना कर दिया। इसी बीच तीन युवक और आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जबरदस्ती महिला को बाइक पर बिठाया और मुंह दबाकर चुप करा दिया। तहरीर में कहा गया कि इसके बाद वे सब लगभग एक किमी दूर सुनसान स्थान पर ले गए और वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

महिला ने जब इसका विरोध किया, तो दुर्घटना का रूप देने के लिए उसकी जमकर पिटाई कर दी। चारों आरोपियों ने देर रात बाद में महिला को बेहोशी की दशा में उसके घर पहुंचाया और बाहर ही छोड़कर फरार हो गए।

आरोपियों ने सोने व चांदी के कई गहने भी निकाल लिये। महिला के पुत्र ने थाने में दी तहरीर में कहा कि रात में अस्पताल ले जाने पर जब उसकी मां को होश आया, तो उसने अपने साथ हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी।


पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। एसओ रामलखन पटेल ने बताया कि फिलहाल पिटाई का मामला सामने आया है। चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है। अन्य आरोपों की पुष्टि हुई, तो उसके अनुरूप धाराएं लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed