{"_id":"5a0dd9d54f1c1bdb538bda26","slug":"15108572806-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेज रफ्तार पिकअप ने साइकिल सवार युवक को रौंदा, मौत
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों से कुचलकर दो लोगों की जान गई
अंबेडकरनगर। पिकअप वाहन आर ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर दो लोगों की जान चली गई। बुधवार शाम यह हादसे मालीपुर और सम्मनपुर क्षेत्र में हुए। हादसों की सूचना पर मृतकों के परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
मालीपुर थानान्तर्गत ग्राम हालमपुर अखई निवासी रामकलाह (40) बुधवार शाम साइकिल से घर लौट रहा था। मालीपुर रेलवे क्रासिंग के निकट पीछे से आ रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामकलाह की मौत की सूचना घर पहुंची तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सम्मनपुर थाना क्षेत्र में ग्राम बरियावन निवासी श्रीनाथ (60) बुधवार रात अकबरपुर से खाद लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठकर घर लौट रहा था। इस दौरान बरियावन बाजार के निकट सड़क पर अचानक आए एक मवेशी को बचाने की कोशिश में चालक ने ट्रैक्टर को ब्रेक लगाया।
इससे ट्रॉली पर बैठा श्रीनाथ झटके से आगे गिर पड़ा और उस पर ट्रॉली का पहिया चढ़ गया। जीवित होने की उम्मीद में श्रीनाथ को साथी जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में रोना पीटना मचा हुआ है।