फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   छह माह के लिए नौ शातिर बदमाश हुए जिला बदर

छह माह के लिए नौ शातिर बदमाश हुए जिला बदर

Mon, 13 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
छह माह के लिए नौ शातिर बदमाश हुए जिला बदर
नौ अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। निकाय चुनाव के मद्देनजर डीएम की संस्तुति पर नौ अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया गया।

जनपद की तीन नगर पालिका परिषद अकबरपुर, जलालपुर व टांडा तथा नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा व इल्तिफातगंज में 26 नवंबर को मतदान होना है। चुनाव प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस-प्रशासन अपनी तैयारियों में लगा है।

शातिर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत सोमवार को जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कड़ा कदम उठाते हुए नौ शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है।
विज्ञापन


डीएम कार्यालय के मुताबिक गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत अहिरौली थानान्तर्गत बतासपुर गांव निवासी रामजनम व रामसुभावन, अहिरौली थानान्तर्गत खगरपुर गांव निवासी महेश कुमार यादव, महरुआ थानान्तर्गत दांदूपुर गांव निवासी अकबाल व नियाज, महरुआ थानान्तर्गत बरामदपुर लोहरा गांव निवासी अरविंद उर्फ डिस्कवर निषाद, जलालपुर थानान्तर्गत रुकुनुद्दीनपुर कासिमपुर गांव निवासी राकेश, हंसवर थानान्तर्गत नरायनपुर प्रीतमपुर गांव निवासी शाहआलम व अलीगंज थानान्तर्गत फत्तूपट्टी गांव निवासी अशीष को छह-छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed