{"_id":"59fa053d4f1c1b97678b897d","slug":"15095576526-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, ट्रॉमा रेफर
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में बाइक सवार युवक घायल, ट्रॉमा रेफर
अंबेडकरनगर। बाइक से घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं पहना था।
सुल्तानपुर जनपद के खालिसपुर गांव निवासी राहुल (22) पुत्र तेजबहादुर मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय रामपुर सकरवारी के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल अंबेडकरनगर में भर्ती कराया गया। वहां से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर, महरुआ थाना अंतर्गत दरबपुर गांव निवासिनी रिंकी (25) पत्नी अनिल कुमार बुधवार सुबह घर के निकट सड़क पार करने के दौरान जीप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
वहीं, अकबरपुर थाना अंतर्गत अरिया बाजार निवासी प्रदीप (38) पुत्र जयराम बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसी थाना अंतर्गत बरवां नासिरपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (50) पुत्र रामजनम मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अकबरपुर थाना अंतर्गत ही कौड़ाही गांव निवासी दिलीप (30) पुत्र सुभाष मंगलवार देर शाम बाइक से घर जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।