फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, गंभीर

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, गंभीर

Thu, 26 Oct 2017 10:02 PM IST
Updated Thu, 26 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, गंभीर
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल, गंभीर
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। बाइक से घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, अन्य सड़क हादसों में तीन लोग घायल हो गए।

अकबरपुर थाना अंतर्गत खानपुर गांव निवासी अकबर अली (26) बुधवार देर शाम बाइक से घर लौट रहा था। जब वह गांव के निकट पहुंचा, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अकबर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल मे भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अहिरौली थाना अंतर्गत मरथुआ गांव निवासिनी मीना (40) गुरुवार सुबह घर के पास सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पहले सीएचसी कटेहरी, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जलालपुर के कैथा गांव निवासी सेवाराम (50) बुधवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी नगपुर, फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अकबरपुर थाना अंतर्गत रगड़गंज निवासी विनोद सिंह (50) गुरुवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास बाइक की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed