फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   चारा काटने गई महिला से गैंगरेप, केस दर्ज

चारा काटने गई महिला से गैंगरेप, केस दर्ज

Mon, 23 Oct 2017 11:46 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
चारा काटने गई महिला से गैंगरेप, केस दर्ज
चारा काटने गई महिला से गैंगरेप, केस दर्ज
विज्ञापन


जलालपुर। चारा काटने खेत में गई महिला से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना छह दिन पहले की है। पुलिस ने अब पांच आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर के जरिये 40 वर्षीय पीड़िता ने कहा कि वह 17 अक्तूबर को दिन में खेत में बाजरा काटने गई हुई थी।

सुबह नौ बजे के करीब खेत में वह अकेली थी। इसी बीच वहां रामपुर कला गांव निवासी वीरेंद्र अपने चार साथियों के साथ पहुंच गया। उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और खींचते हुए गन्ने के खेत में ले गए। वहां उसके साथ सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन


तमाम दबाव के बाद इस बीच रविवार को परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची और पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की प्रारंभिक छानबीन की और सोमवार को प्रकरण में वीरेंद्र समेत पांच लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी एसएन भगत ने गैंगरेप का केस दर्ज होने की पुष्टि की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed