फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कटेहरी में तैनात सफाईकर्मी का शव मिला आजमगढ़

कटेहरी में तैनात सफाईकर्मी का शव मिला आजमगढ़

Mon, 16 Oct 2017 10:48 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
कटेहरी में तैनात सफाईकर्मी का शव मिला आजमगढ़
दोस्तों संग निकले सफाई कर्मचारी का शव मिला
विज्ञापन

अंबेडकरनगर। कटेहरी ब्लॉक के बसोहरी गांव में तैनात सफाईकर्मी रविवार रात दो दोस्तों संग ढाबे पर खाना खाने गया था। जहां से वो लापता हो गया। सोमवार सुबह उसकी लाश आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थाना क्षेत्र में पड़ी मिली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।

अकबरपुर थाना अंतर्गत करमपुर गांव निवासी रुद्र प्रताप सिंह (38) कटेहरी ब्लॉक के बसोहरी गांव में सफाई कर्मचारी पद पर तैनात था। रविवार देर रात वह दो दोस्तों के साथ अहिरौली बाजार स्थित एक ढाबे पर खाना खाने गया था। तभी एकाएक रुद्र प्रताप लापता हो गया। कुछ देर बाद उसके दोस्त लालजी ने पुलिस को फोन कर ढाबे के पास दुर्घटना की सूचना दी। एसओ वासुदेव राणा दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि वहां कोई दुर्घटना नहीं हुई है।
विज्ञापन


फोन पर सूचना देने वाला लालजी भी वहां नहीं मिला। इस पर पुलिस लौट गई। इस बीच सोमवार सुबह रुद्र प्रताप के पिता अवधेश अहिरौली थाने पहुंचे और पुत्र के लापता होने की सूचना दी। एसओ उनसे आवश्यक पूछताछ कर ही रहे थे कि इसी बीच आजमगढ़ जनपद के अतरौलिया थानाध्यक्ष ने फोन कर थाना क्षेत्र में बासगांव के निकट एक युवक का शव पड़ा मिलने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि, मृतक की जेब में मिले पहचान पत्र के अनुसार उसका नाम रुद्र प्रताप है। उसकी जेब से सफाईकर्मी का कार्ड भी मिला है। रुद्र प्रताप की लाश मिलने की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस आजमगढ़ रवाना हो गई। वहीं, रुद्र प्रताप के परिवारीजन भी रोते-बिलखते अतरौलिया रवाना हो गए। एसओ ने बताया कि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed