फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   शाखा प्रबंधक व लिपिक के बीच मारपीट, केस दर्ज

शाखा प्रबंधक व लिपिक के बीच मारपीट, केस दर्ज

Thu, 12 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
शाखा प्रबंधक व लिपिक के बीच मारपीट, केस दर्ज
मामूली बात पर भिड़े शाखा प्रबंधक व लिपिक
विज्ञापन


विद्युतनगर। मामूली बात को लेकर बैंक आफ महाराष्ट्रा के टांडा के शाखा प्रबंधक व एक लिपिक के बीच बुधवार दिन में जमकर विवाद हुआ। मामला मारपीट तक पहुंच गया।

पुलिस ने शाखा प्रबंधक की तहरीर पर लिपिक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। टांडा नगर में अलीगंज थाना क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड के निकट बैंक आफ महाराष्ट्रा की शाखा स्थित है।
विज्ञापन


शाखा प्रबंधक मनीष आनंद के अनुसार एक लोन को लेकर लिपिक अखिलेश कुमार कुछ दिनों से उन पर दबाव बना रहा था। इसी बात को लेकर बुधवार को उसने विवाद शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बात इतनी अधिक बढ़ गई कि आरोप के अनुसार लिपिक ने शाखा प्रबंधक की पिटाई कर दी जिससे उनकी आंख के निकट चोट लग गई। घटना से बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई।

अन्य कर्मचारियों व वहां मौजूद कुछ उपभोक्ताओं में मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। बाद में शाखा प्रबंधक ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी।


उधर लिपिक के अनुसार शाखा प्रबंधक अक्सर अभद्र व्यवहार करते हैं और अनुचित कार्यों का दबाव डालते हैं। एसओ राहुल कुमार ने बताया कि शाखा प्रबंधक की तहरीर के आधार पर आरोपी लिपिक अखिलेश कुमार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed