{"_id":"599c79114f1c1b81028b4774","slug":"150342685716-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से गैंगरेप, तीन पर दर्ज हुआ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से गैंगरेप, तीन पर दर्ज हुआ केस
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल से लौट रही किशोरी से गैंगरेप, हफ्ते भर बाद केस दर्ज
जलालपुर। जैतपुर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। एक सप्ताह पूर्व हुई घटना की तहरीर पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी। पुलिस ने तीन लोगों के विरुद्ध गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 14 वर्षीया बालिका कक्षा 6 की छात्रा है। थाने में दी तहरीर में कहा गया कि गत 13 अगस्त को किशोरी विद्यालय से वापस लौट रही थी तो कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसे खेत में ले जाकर आरोपियों ने रेप किया। बालिका रोते बिलखते घर पहुंची तो घटना की जानकारी परिवारीजनों को हुई। बालिका के परिवारीजन केस दर्ज कराने के लिए थाने के चक्कर लगा रहे थे। इसके बावजूद पुलिस ने नहीं सुनी तो अधिकारियों से शिकायत की। उनके निर्देश पर मंगलवार को जैतपुर पुलिस ने सेहरी गांव निवासी कन्हैयालाल सिंह सहित तीन लोगों के विरुद्ध गैंगरेप व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसओ एसएन भगत के मुताबिक घटना की विवेचना सीओ जलालपुर द्वार की जाएगी।