{"_id":"599c790e4f1c1b8f738b477e","slug":"150342685413-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों की पिटाई में चोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीणों की पिटाई में चोर की मौत
Updated Wed, 23 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक की ग्रामीणों की पिटाई से मौत
टांडा। अलीगंज क्षेत्र के आसोपुर बलुहवा पोखरा में चोरी के आरोप में पकड़े गए युवक को ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
जानकारी के मुताबिक बलुहवा पोखरा निवासी बब्लू के घर सोमवार रात कुछ चोर घुस गए। परिवारीजनों की नींद खुली तो उन्होंने शोर मचाया। शोर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों के मुताबिक तीन-चार अन्य चोर भाग निकले। पकड़े गए युवक की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी जिससे वह मरणासन्न हो गया। सूचना के बावजूद अलीगंज पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। मंगलवार सुबह गांव निवासी अक्षय कुमार ने गंभीर दशा में घायल युवक को टांडा सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान अकबरपुर निवासी सलमान के रूप में हुई है।