{"_id":"597f57e34f1c1b59538b48d0","slug":"150151788316-ambedkar-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में युवक का शव मिलने से सनसनी
Updated Mon, 31 Jul 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लापता युवक का शव तालाब में मिला
भीटी। भैंस की तलाश में निकला फैजाबाद का एक युवक सोमवार सुबह भीटी इलाके में तालाब में मृत पाया गया। पुलिस के वहां पहुंचने तक परिवारीजन शव लेकर गांव चले गए। युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। भीटी क्षेत्र में कोर्रा डड़वा गांव के बच्चे सोमवार सुबह विद्यालय जा रहे थे। उन्होंने गांव के बाहर स्थित तालाब में एक युवक का शव पानी में उतराता देखा। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। जिले की सीमा से सटे फैजाबाद के हैदरगंज थानान्तर्गत ग्राम सीहीपुर के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान रोहित कुमार (23) निवासी सीहीपुर के रूप में की। इस बीच रोहित के परिवारीजन भी आ गए। ग्रामीणों की मदद से शव निकाला और उसे लेकर गांव चले गए। परिवारीजनों के अनुसार रोहित की भैंस एक दिन पहले लापता हो गई थी। रविवार देर शाम वह भैंस की तलाश में निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात तक उसकी तलाश की गई लेकिन पता नहीं चल सका। माना जा रहा है कि भैंस की तलाश के दौरान कोर्रा डड़वा पहुंचे रोहित की तालाब में डूबने से मौत हो गई। उधर एसओ वकील सिंह यादव का कहना है कि पुलिस मौके गई लेकिन परिवारीजन युवक का शव लेकर जा चुके थे।