फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   11 missing daughters police could not find

11 लापता बेटियों की तलाश में संजीदा नहीं पुलिस

Wed, 17 Feb 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 17 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन

बेटियों के गायब होने का सिलसिला अंबेडकरनगर में भी कम नहीं है। यहां भी कई बेटियां रहस्यमय ढंग से लापता हो चुकी हैं। इन मामलों में परिवारीजनों द्वारा बेटियों को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने समेत अपहरण का केस दर्ज कराया गया है। तमाम मामलों में बेटियों का पता ही नहीं चला है।

विज्ञापन


पुलिस विभाग के रिकार्ड के मुताबिक वर्ष 2015 में गायब हुई 15 बेटियों में से सिर्फ 7 ही मिल सकी है। 11 अभी भी लापता हैं। परिजन उनकी तलाश के लिए लगातार पुलिस के दरवाजे खटखटा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक छात्रा का शव मिलनेे के मामले ने पूरे प्रदेश में एक बार फिर से हड़कंप मचा दिया है।
विज्ञापन


इसमें हैवानियत का भी मामला सामने आया है। पड़ताल में पता चला कि यहां भी तमाम बालिकाएं अभी भी लापता चल रही हैं। वर्ष 2013 में चार बालिकाएं गायब हुई थीं। चारों वापस आ गईं। वर्ष 2014 में एक बालिका गायब हुई थी, जो 6 माह बाद ही बरामद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2015 में 18 बालिकाएं गायब हुईं। इनमें से टांडा की अमिता, हंसवर की अनूपा देेवी व मालीपुर की कैसर समेत सात बालिकाएं बरामद हो गईं। हालांकि अकबरपुर की सुमन, अकबरपुर की ही सुधा व सम्मनपुर की अंजू समेत कुल 11 बालिकाएं अपहरण के बाद से वापस घर नहीं लौट सकीं।


ऐसे में सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि बालिकाओं को बरामद करने को लेकर पुलिस कितना संजीदा है। मौजूदा वर्ष के लगभग डेढ़ माह में पुलिस के लिए यह राहत की बात है कि रिकार्ड के मुुताबिक अभी तक एक भी बालिका अपहृत नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed