फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   crime

मामूली विवाद में दंपती व उसके पुत्र की पिटाई

Thu, 09 Jul 2020 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
crime
अंबेडकरनगर। भीटी थाना अंतर्गत पिगिरियावां गांव में बुधवार देर शाम एकजुट होकर दंपती व उसके पुत्र की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीणों ने पहुंचकर समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मारपीट में दंपती व उसके पुत्र को गंभीर चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मनवास सिंह व रवि के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने सामने आ चुके हैं। आरोप है कि बुधवार देर शाम रवि पक्ष के लोग संबंधित भूखंड पर कुछ काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका जब मनवास सिंह ने विरोध किया, तो आरोप है कि रवि व अन्य ने उसकी लाठी डंडे से पिटाई शुरू कर दी। गुहार सुनकर उसकी 45 वर्षीय पत्नी मिथिलेश व 17 वर्षीय पुत्र आकाश मौके पर पहुंचकर उसे बचाने का प्रयास किया। आरोप है कि उन लोगों ने उन दोनों की भी लाठी डंडे से पिटाई कर दी।

चीख पुकार सुनकर इस बीच आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में मनवास सिंह (47), उसकी पत्नी मिथिलेश व पुत्र आकाश को चोटें आईं। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजकर मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed