{"_id":"686ab8ad49feb94cfc0a24f2","slug":"created-fake-id-and-shared-obscene-pictures-on-social-media-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1008-138045-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फर्जी आईडी बना सोशल मीडिया पर साझा कीं अश्लील तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फर्जी आईडी बना सोशल मीडिया पर साझा कीं अश्लील तस्वीरें
Sun, 06 Jul 2025 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। हंसवर के एक चिकित्सक के परिवार को सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट के जरिये बदनाम करने की साजिश का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर फेक आईडी बनाकर चिकित्सक की बेटी की फोटो के साथ अश्लील सामग्री साझा करने का आरोप है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हंसवर के एक गांव निवासी चिकित्सक ने शिकायती पत्र में बताया कि जौनपुर जिले के शाहगंज के सबरहद (मोलनापुर) के तबरेज ने फेसबुक पर उनके पुत्र की तस्वीर लगाकर फर्जी आईडी बनाई है। आरोप है कि इस आईडी के जरिये आरोपी उनकी बेटी की अश्लील तस्वीरें रिश्तेदारों और जानने वालों को भेज रहा है। आईडी पर पुत्र का मोबाइल नंबर भी दिया गया है। उन्होंने जब तबरेज से बात करने की कोशिश की, तो उसने गालियां दीं। साथ ही पूरे परिवार को आत्महत्या करने पर मजबूर होने की धमकी दी। चिकित्सक का कहना है कि वह वर्षों से चिकित्सा सेवा में लगे हैं और उनका सामाजिक सम्मान इस हरकत से बुरी तरह प्रभावित हुआ है। थाना प्रभारी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।