फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   court

अम्बेडकरनगर: बम से हमले में तीन को मिली 10 वर्ष की सजा

Tue, 14 Feb 2023 11:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
court
अंबेडकरनगर। थाना क्षेत्र हंसवर के नरायनपुर प्रीतमपुर गांव में आंबेडकर पार्क की भूमि पर निर्माण करा रहे लोगों पर बम से जानलेवा हमला करने के तीन आरोपियों को न्यायाधीश ने 10-10 वर्ष के कारावास की सजा दी है। साथ ही उन पर अलग अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

हंसवर थाने में वर्ष 2015 में पीड़ित राममिलन ने केस दर्ज कराया था। बताया कि ग्रामीणों की सहमति पर आंबेडकर पार्क की भूमि पर नींव खुदाई 17 सितंबर 2015 को चल रही थी। इस बीच विपक्षी राजितराम, रवींद्र कुमार, निवासी नरायनपुर प्रीतमपुर, पंचम निवासी गद्दोपुर बसखारी के अलावा एक अन्य आरोपी सहित कुल चार लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। निर्माण में लगे लोगों पर बम से भी हमला किया गया। बम का जोरदार विस्फोट भी हुआ। गनीमत रही कि लोगों ने भागकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा। इन दिनों आरोपी जमानत पर रिहा थे। न्यायालय के समक्ष जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी अखिलेश शुक्ल ने पर्याप्त साक्ष्य व गवाह उपलब्ध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय नेहा आनंद ने सभी तीन आरोपियों को दस दस वर्ष के कारावास की सजा से दंडित किया। साथ ही उन पर अलग अलग धाराओं में 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इस मामले में चौथा आरोपी बाल अपचारी घोषित हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed