फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Counting of votes will start simultaneously on 70 tables

Ambedkar Nagar News: 70 टेबल पर एक साथ शुरू होगी मतों की गणना

Sun, 02 Jun 2024 08:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Counting of votes will start simultaneously on 70 tables
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 70 टेबल पर चार जून सुबह आठ बजे से मतों की गणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी जिस पर ईवीएम से पड़े मतों की गणना की जाएगी। इसके अलावा 10 टेबल और भी लगेंगी जिन पर पोस्टल बैलेट पेपर से पड़े मतों की गणना होगी। मतों की गणना के लिए लगभग 300 कर्मचारियों को लगाया गया है। इस बीच मतगणना प्रेक्षक नीलिमी, डीएम अविनाश सिंह व एसपी डाॅ. कैस्तुभ ने मतगणना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मतदान को सकुशल संपन्न कराने के बाद अब प्रशासन का फोकर मतगणना को शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने पर है। इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गईं हैं। बीते दिनों ही मतगणना में लगे कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट सभागार में विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया था। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार अकबरपुर नगर स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन

अंबेडकरनगर लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा सीट अकबरपुर, कटेहरी, जलालपुर व टांडा जबकि लोकसभा सीट संतकबीरनगर की विधानसभा सीट आलापुर के मतों की गणना होगी। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी। इस पर ईवीएम से पड़े मतों की गणना की जाएगी। इसके अलावा 10 टेबल ऐसी लगेंगी जिस पर पोस्टल बैलेट पेपर के माध्यम से पड़े मतों की गणना की जाएगी। उधर एडीएम डॉ. सदानंद गुप्ता ने बताया कि मतगणना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगाह व कड़ी सुरक्षा के बीच चार जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed