फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cough, breathing, and vitamin medicines are out of stock at the district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में खांसी, सांस और विटामिन की दवाएं खत्म

Wed, 02 Sep 2026 10:52 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Cough, breathing, and vitamin medicines are out of stock at the district hospital
बुधवार को जिला अस्पताल में दवा वितरण कक्ष पर मौजूद रोगी व तीमारदार। संवाद
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचने वाले मरीजों को इन दिनों दवाओं की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में एक रुपये का पर्चा बनवाकर और डॉक्टर से परामर्श लेने के बाद भी कई मरीज दवा काउंटर से खाली हाथ लौट रहे हैं। अस्पताल में दवाएं उपलब्ध न होने की स्थिति में मरीजों को जन औषधि केंद्र और निजी मेडिकल स्टोर से महंगी दवाएं खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जिला अस्पताल में मरीजों के इलाज के लिए 360 प्रकार की दवाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था है, लेकिन वर्तमान में केवल 349 प्रकार की दवाएं ही उपलब्ध हैं। कई आवश्यक और नियमित उपचार में इस्तेमाल होने वाली दवाएं खत्म होने से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। ऐसे में, दवा काउंटर पर चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा उपलब्ध न होने पर कई बार दूसरी दवा देकर काम चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में इलाज कराने का मुख्य कारण निशुल्क जांच और दवाएं मिलना है। जब डॉक्टर द्वारा बताई गई दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं होतीं, तो उन्हें मजबूरी में बाहर से खरीदना पड़ता है। यह अतिरिक्त खर्च आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दवाओं की है कमी
एंब्रोक्सोल सिरप: खांसी के उपचार में इस्तेमाल होने वाला यह सिरप लगभग एक माह से अस्पताल में उपलब्ध नहीं है।
सेराटियोपेप्टिडेज: चोट, सूजन और दर्द जैसी स्थितियों में प्रयोग की जाने वाली यह दवा कई दिनों से खत्म है।
मिथाइलकोबालामिन: विटामिन बी-12 की कमी, नसों की कमजोरी और हाथ-पैरों में झनझनाहट से पीड़ित मरीजों को इस दवा की कमी के कारण समस्या हो रही है। इसके स्थान पर बी कॉम्प्लेक्स देकर काम चलाया जा रहा है।

ईटोफिलिन टैबलेट: सांस संबंधी परेशानी वाले मरीजों को इस टैबलेट की अनुपलब्धता के कारण बाहर से दवा खरीदनी पड़ रही है।
कई बार पत्राचार किया गया
दवाओं की आपूर्ति के लिए कई बार पत्राचार किया गया है। जब तक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं हो जाती, तब तक वैकल्पिक दवाओं से काम चलाया जा रहा है। डॉ. पीएन यादव, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed