{"_id":"6367fd93df2fd10de422c1bb","slug":"corona-test-of-134-148-golden-cards-made-ambedkar-nagar-news-lko6559388149","type":"story","status":"publish","title_hn":"134 की कोरोना जांच, बने 148 गोल्डन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
134 की कोरोना जांच, बने 148 गोल्डन कार्ड
विज्ञापन
अंबेडकरनगर भीटी सीएचसी पर आयोजित जन आरोग्य मेला। -संवाद
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले के 29 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। इसमें 1635 मरीजों का इलाज हुआ। 148 लोगों का गोल्डन कार्ड बना। कोविड हेल्प डेस्क पर 134 व्यक्तियों की कोरोना जांच हुई जबकि 106 लोगों का एंटीजन परीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही डेंगू व अन्य रोगों से बचाव के बारे में लोगों को जागरूक किया गया।
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए एलोपैथिक के 46, आयुुर्वेद के 12 चिकित्सकों के साथ ही 58 पैरामेडिकल कर्मचारियों की तैनाती की गई थी। मेले के नोडल अधिकारी डॉ. संजय वर्मा ने बताया कि सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ मेला दोपहर दो बजे संपन्न हुआ। इस दौरान कुल 1635 मरीजों ने पंजीकरण कराया। इनमें 653 महिला, 739 पुरुष व 243 बच्चे शामिल रहे। सभी का सुचारु रूप से इलाज सुनिश्चित किया गया।
उन्होंने बताया कि 135 मधुमेह रोगी, 189 गैस्ट्रो मरीज, 194 श्वसन रोगी, 243 यकृत रोगी के साथ ही 237 मरीजों का इलाज सुनिश्चित हुआ। कोविड हेल्प डेस्क पर 134 लोगों की कोरोना जांच जबकि 106 लोगों का एंटीजन परीक्षण किया गया। 29 मरीजों का डेंगू परीक्षण भी किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही मरीजों व उनके तीमारदारों को डेंगू, मलेरिया, कोरोना समेत अन्य संचारी रोगों के फैलने पर अंकुश लगाने के लिए जागरूक भी किया गया। अपील की गई कि साफ-सफाई पर बेहतर ध्यान दें। यदि डेंगू, कोरोना व मलेरिया का तनिक भी लक्षण दिखे तो तत्काल चिकित्सक से संपर्क करें।
स्वास्थ्य उपकेंद्र मोहसिनपुर मंसूरपुर पहुंचे शिक्षक श्यामलाल भारती ने बताया कि अन्य दिनों में स्कूल से छुट्टी लेना कठिन रहता है। रविवार को यहां आयोजित शिविर में शुगर की जांच कराई। साथ ही बेहतर परामर्श व दवाएं भी मिलीं। यह सुविधा जिला अस्पताल में भी शुरू होनी चाहिए। ऐसा होने पर वहां रविवार को भी सामान्य मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे व सीटी स्कैन जांच की सुविधा मिल सकेगी।
सीएचसी भीटी पहुंचे वीरेंद्र यादव ने बताया कि छुट्टी के समय जब पहले सरकारी अस्पतालों में इलाज नहीं हो पाता था तब निजी अस्पतालों तक दौड़ लगानी पड़ती थी। अब यह सुविधा मिलना सुखद है। इससे बेहतर इलाज की संतुष्टि मिलती है। सरकारी अस्पतालों में योग्य चिकित्सक तो मिलते ही हैं, साथ ही किसी तरह का शोषण भी नहीं होता। बताया कि आज एहतियातन कोरोना का टेस्ट कराया।