फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   corona

कोरोना संक्रमण के दो नए मामले आए सामने, जांच के लिए 63 लोगों का लिया सैंपल

Mon, 21 Dec 2020 11:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
corona
अंबेडकरनगर। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। ऐसे में जिले में अब तक कोरोना की चपेट में 1838 लोग आ चुके हैं। 50 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है। उधर, जिला अस्पताल में खराब मौसम के बीच 63 लोगों का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के दो नए मामलों के साथ ही 1751 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 50 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमण से जिले में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन का पालन करें। घर से बाहर निकलते समय मास्क जरूर लगाएं। साथ ही समय-समय पर खुद को सैनिटाइज करते रहें। उधर, जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि सोमवार को जांच के लिए 63 नागरिक जिला अस्पताल पहुंचे। डॉ. प्रदीप गुप्ता व डॉ. योगेश वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मियों ने नमूना लेकर जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed