फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CORONA

लखनऊ में कैंसर का इलाज करा रही महिला हुई कोरोना पॉजीटिव

Thu, 23 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
CORONA
महरुआ। लखनऊ में रहकर कैंसर का इलाज करा रही महिला के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने के बाद गुरुवार को उसके पैतृक गांव थाना अंतर्गत सेमरी को पूरी तरह सील कर दिया गया। गांव की तरफ जाने वाले सभी मार्गों पर बैरीकेडिंग कर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया। साथ ही गांव को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

महरुआ थाना अन्तर्गत सेमरी निवासी महिला कैंसर से पीड़ित है। उसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। ऑपरेशन के लिए उसकी जांच की गई, तो गुरुवार को वह कोरोना संक्रमित निकली। मौजूदा समय में महिला लखनऊ में ही रहकर इलाज करा रही है।
विज्ञापन

इस बीच महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना मिलने के बाद एसडीएम भीटी अनिल कुमार सिंह, सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव गुरुवार को थानाध्यक्ष शंभूनाथ के साथ संबंधित गांव पहुंचे। ग्राम प्रधान रामानंद को निर्देशित किया कि गांव में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर बैरीकेडिंग कर आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed