फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Construction of cremation ground pending for two years waiting for NOC

Ambedkar Nagar News: एनओसी के इंतजार में दो वर्ष से लटका शवदाह गृह का निर्माण

Wed, 21 Feb 2024 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
Construction of cremation ground pending for two years waiting for NOC
विद्युतनगर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के राजघाट पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी न मिलने से शवदाह गृह का निर्माण दो वर्ष से अधर में लटका है। नगर पालिका टांडा के पास 42 लाख 62 हजार रुपये तीन वर्ष से पड़े हैं। इससे करीब 50 हजार की आबादी को शवों के अंतिम संस्कार में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

टांडा नगर पालिका की तरफ से 3 वर्ष पहले 42 लाख 62 हजार रुपये की स्वीकृति शवदाह गृह निर्माण के लिए मिली। इससे चारदीवारी, शवदाह स्थल से लेकर शौचालय, एक कार्यालय कक्ष, लोगों के बैठने के लिए बेंच, हैंडपंप एवं अन्य व्यवस्थाएं उपलब्ध होनी हैं। करीब एक वर्ष बाद सरयू नदी के राजघाट पर शवदाह गृह के निर्माण के लिए भूमि चिह्नित की गई। निर्माण के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अयोध्या से एनओसी के लिए ऑनलाइन आवेदन किया गया।
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अयोध्या के एक अवर अभियंता ने मौके की जांच की। आरोप है कि अभियंता ने मनमाने तरीके से रिपोर्ट लगा दी कि संबंधित भूमि आबादी के नजदीक है। इसके चलते करीब दो वर्ष से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से एनओसी जारी नहीं हो सका। इससे लोगों को शव के अंतिम संस्कार में काफी मुश्किल हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जताई नाराजगी
नगर के प्रमुख समाजसेवी धर्मवीर सिंह बग्गा, देवी प्रसाद अग्रहरि, आनंद कुमार सिंधी आदि का कहना है कि विभागीय मनमानी के चलते यह दिक्कत हो रही है। राजघाट पर लंबे समय से शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है। संबंधित क्षेत्र में कोई आबादी भी नहीं है। इसके बावजूद रिपोर्ट लगाने में मनमानी की गई है। इसका खामियाजा नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।



दोबारा किया गया पत्राचार
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी के लिए दोबारा पत्राचार किया गया है। जब तक एनओसी नहीं मिलती तब तक निर्माण हो पाना संभव नहीं है। ऐसे में प्रयास किया जा रहा है कि एनओसी मिल जाए, जिससे शवदाह गृह का निर्माण हो सके। - डॉ. आशीष कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed