{"_id":"653e90c96afd59913a044a36","slug":"constable-lines-up-when-someone-asks-for-bribe-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-5525-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रिश्वत मांगने पर सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रिश्वत मांगने पर सिपाही लाइन हाजिर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। रिश्वत मांगने के आरोपी सिपाही को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। मामला मालीपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है।
थाने में तैनात सिपाही सतीश यादव को लेकर एसपी अजीत कुमार सिन्हा से शिकायत हुई थी कि उसके द्वारा काम के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। एसपी ने प्रारंभिक छानबीन में आरोपी को प्रकरण में दोषी पाया।
इसके बाद उसे तत्काल प्रभाव से रविवार को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को इसके साथ ही चेताया कि वे सिपाहियों की कार्यप्रणाली पर नजर रखें। उनके द्वारा कहीं भी मनमानी न होने पाए। कहा कि आगे ऐसे मामले सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई भी होगी। (संवाद)