फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Congressman met family of farmer who committed suicide

आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार से मिले कांग्रेसी

Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Congressman met family of farmer who committed suicide
अंबेडकरनगर। कांग्रेस नेता रेहान जैदी, युवा जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मंजीत राजभर व युवा जिला सचिव मोहम्मद अली शनिवार को भारीडीहा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने एक दिन पहले आत्महत्या करने वाले युवा किसान राजेश कन्नौजिया के परिवारीजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना जताई।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दुख के इस मौके पर वे सब कांग्रेस महासचिव के दूत बनकर पहुंचे हैं। प्रदेश में सिर्फ प्रियंका गांधी ही किसानों के दुख दर्द की सुध ले रही है, उनके हक की आवाज उठा रही हैं। जहां जहां भी किसानों के साथ अन्याय हुआ है, वहां प्रियंका ने स्वयं पहुंचकर या फिर अपनी टीम के माध्यम से आवाज बुलंद करने का काम किया है। अन्य कोई दल किसानों की सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार किसानों के साथ जिस तरह का व्यवहार कर रही है, वह अत्यंत चिंताजनक व शर्मनाक है। भाजपा सरकारों को किसानों से इतनी दिक्कत आखिर क्यों है। ग्रामीणों को बताया कि बड़े उद्योगपतियों की मदद के लिए ही किसानों की उपेक्षा की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पीड़ित परिवार से प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू ने भी वार्ता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed