{"_id":"680289d5acbff4565e0b6f9d","slug":"combine-machines-are-running-without-number-plates-it-is-not-possible-to-catch-them-even-in-case-of-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-132943-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिना नंबर प्लेट चल रहीं कंबाइन मशीनें, दुर्घटना पर पकड़ना भी मुमकिन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिना नंबर प्लेट चल रहीं कंबाइन मशीनें, दुर्घटना पर पकड़ना भी मुमकिन नहीं
Fri, 18 Apr 2025 10:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 18 Apr 2025 10:50 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के कई गांवों में इन दिनों खेतों में चलने वाली कंबाइन मशीन बिना नंबर प्लेट के नजर आ रही हैं। इन मशीनोंं पर कोई नंबर नहीं लिखा है। सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि हर वाहन का पंजीकरण जरूरी है व उस पर नंबर प्लेट भी होनी चाहिए। इसके बावजूद ये कंबाइन मशीन नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए खुलेआम खेतों व सड़कों पर चल रही हैं। बिना नंबर के चलने के बावजूद परिवहन विभाग व पुलिस प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
अप्रैल में कंबाइन से निकली चिंगारी से कई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी है। बिना नंबर प्लेट के यदि कोई इनकी शिकायत भी करना चाहे तो इसकी भी कोई व्यवस्था नहीं है। जोगापुर के दिनेश सिंह, जहांगीरगंज के सतीश तिवारी, भूलेपुर के रामतीरथ ने बताया कि जब ये मशीनें चलती हैं तो खेतों में दुर्घटनाएं होती हैं। इनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में अगर कोई चोटिल हो जाए या संपत्ति का नुकसान हो तो जिम्मेदार को पकड़ना संभव नहीं रह हो पाता। एआरटीओ सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द ही कंबाइन मशीनोंं की जांच कराई जाएगी। बिना नंबर प्लेट के संचालन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।