फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Code of Conduct violation on six claimants

छह दावेदारों पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Wed, 07 Apr 2021 10:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Code of Conduct violation on six claimants
अंबेडकरनगर। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर जिले में केस दर्ज होने का सिलसिला शुरू हो गया है। आचार संहिता के उल्लंघन पर अहिरौली पुलिस ने छह दावेदारों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। दो अलग-अलग ग्राम पंचायत अधिकारियों की तहरीर पर अहिरौली पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस बीच डीएम सैमुअल पॉल एन ने एक बार फिर से कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होते पाया गया, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को आचार संहिता का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन का दिन नजदीक आने के साथ ही एक तरफ जहां दावेदारों की सक्रियता बढ़ गई है, वहीं प्रशासन ने भी सख्ती बढ़ा दी है। डीएम सैमुअल पॉल एन की ओर से लगातार आदर्श आचार संहिता का पालन कराने को लेकर हिदायत दी जा रही है।
विज्ञापन

इसी क्रम में कटेहरी विकास खंड के प्रतापपुर चमुर्खा के ग्राम पंचायत अधिकारी ने अहिरौली थाने में दी तहरीर में कहा कि प्रतापपुर चमुर्खा स्थित कटेहरी बाजार में दीवार व सरकारी खंभे पर पंचायत चुनाव के दावेदारों राहुल सिंह, संगम पांडेय, अभिमन्यु अग्रहरि व सूरज यादव का पोस्टर व होर्डिंग लगा पाया गया। इन सभी का पोस्टर तथा होर्डिंग सफाईकर्मी आदि के सहयोग से हटवा दिया गया था। इसके बाद भी रात में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए पोस्टर चिपका दिए गए। ऐसे में केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। अहिरौली पुलिस ने तहरीर के आधार पर इन चार दावेदारों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कटेहरी विकास खंड की अहिरौली ग्राम पंचायत के सचिव ने भी अहिरौली थाने में तहरीर देकर कहा कि पंचायत चुनाव के दो दावेदार विकास सिंह व लता तिवारी का पोस्टर प्राथमिक विद्यालय की दीवार पर लगा पाया गया। इन पोस्टरों को पूर्व में आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए हटा दिया गया था। इसके बावजूद इन दावेदारों ने फिर से पोस्टर लगा दिए। पुलिस ने इस तहरीर के आधार पर इन दोनों दावेदारों के विरुद्ध भी केस दर्ज कर लिया। दोनों तहरीर पर केस दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

वहीं, डीएम सैमुअल पॉल एन ने बुधवार को एक बार फिर से आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए निर्देश जारी करते हुए कहा कि इसका उल्लंघन करने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। निर्वाचन आयोग के जो भी निर्देश हैं, उसका सभी को शत-प्रतिशत पालन करना है। इसके किसी भी अंश के उल्लंघन पर जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed