फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Code of Conduct put brake on development works

आचार संहिता ने लगाया विकास कार्यों पर ब्रेक

Sun, 09 Jan 2022 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Code of Conduct put brake on development works
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव के लिए लागू हुई आदर्श आचार संहिता ने कई विकास कार्यों पर ब्रेक लगा दिया है। इसमें जिलेभर के सभी अस्पतालों की दवाओं को रखने के लिए बनाए जाने वाले ड्रग वेयर हाउस, दो पीएचसी भवन व ग्राम पंचायतों में कंपोजिट पिट के अलावा कई अन्य तरह के विकास कार्य शामिल हैं। अब विधानसभा चुनाव समाप्त होने के बाद ही इन योजनाओं पर अमल संभव हो पाएगा। हालांकि कई ऐसी योजनाएं हैं, जिनका कार्य शुरू हुआ था, वह चलता रहेगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेेत्रों में सफाई रखने तथा गीले कचरे से जैविक खाद बनाए जाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की सभी 902 ग्राम पंचायतों में कंपोजिट पिट बनाने की स्वीकृति शासन ने प्रदान की थी। प्रथम चरण में जिले की 156 ग्राम पंचायतों में लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से कंपोजिट पिट का निर्माण होना था। इस संबंध में जरूरी प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई थी। इस बीच विधानसभा चुनाव को लेकर जारी आचार संहिता के चलते कंपोजिट पिट के निर्माण पर ब्रेक लग गया। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र में गीले कचरे से जैविक खाद बनाने की योजना को तगड़ा झटका लगा है। डीपीआरओ कार्यालय के संजीत पटेल ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में कंपोजिट पिट का निर्माण कार्य फिलहाल रोक दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं, आचार संहिता की मार ड्रग वेयर हाउस के निर्माण पर भी पड़ी है। लगभग 9 करोड़ रुपये की लागत से तिवारीपुर गांव के निकट ड्रग वेयर हाउस के निर्माण को शासन ने हरी झंडी प्रदान की थी। इसके लिए तिवारीपुर गांव में भूमि के चिह्नांकन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। उम्मीद थी कि शीघ्र ही ड्रग वेयर हाउस का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। हालांकि इस बीच आचार संहिता लागू हो गई, जिससे फिलहाल ड्रग वेयर हाउस के निर्माण कार्य की प्रक्रिया पर ब्रेक लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जलालपुर व भीटी में पीएचसी के निर्माण पर भी आचार संहिता की गाज गिरी है। मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शासन ने जलालपुर व भीटी में एक- एक पीएचसी भवन के निर्माण को संस्तुति प्रदान की थी। निर्माण का कार्य प्रारंभ हो सके, इसके लिए जरूरी प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई थी। इस बीच आदर्श आचार संहिता लागू होने से इनका निर्माण कार्य रुक गया है। सीएमओ कार्यालय के अवर अभियंता विजयपाल सिंह ने बताया कि आचार संहिता लागू होने से ड्रग वेयर हाउस के साथ ही जलालपुर व भीटी में बनने वाले पीएचसी के निर्माण की प्रक्रिया रोक दी गई है।

आदर्श आचार संहिता का होगा पालन
चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप आदर्श आचार संहिता का पालन पूरी तरह से सुनिश्चित कराया जा रहा है। आयोग के निर्देश की जद में जो भी योजनाएं आएंगी, उनका काम नियमानुसार बाद में कराया जाएगा। हालांकि नियमों के अनुरूप जो कार्य हो सकता हैं, वह होता रहेगा।
-अशोक कुमार कनौजिया, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed