फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CM will come on 10th, Commissioner and IG took stock

Ambedkar Nagar News: 10 को आएंगे सीएम, कमिश्नर व आईजी ने लिया जायजा

Thu, 07 Nov 2024 10:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:31 PM IST
विज्ञापन
CM will come on 10th, Commissioner and IG took stock
अंबेडकरनगर। कटेहरी उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 नवंबर को रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी में सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। बृहस्पतिवार को कमिश्नर गौरव दयाल व आईजी प्रवीण कुमार ने कार्यक्रम स्थल पहुंच कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उपचुनाव घोषित होने से पहले सीएम जिले में तीन बार आ चुके हैं। उपचुनाव की घोषणा होने के बाद अब सीएम का दौरा होने जा रहा है। वे रामदेव जनता इंटर काॅलेज में 10 नवंबर को आएंगे। इसे लेकर कमिश्नर ने डीएम अविनाश सिंह को तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। आईजी ने एसपी डॉ.कौस्तुभ को कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के प्रबंधों को लेकर निर्देशित किया। कहा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से उपचुनाव कराना पुलिस व प्रशासन की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

बताते चलें कि कटेहरी उपचुनाव का मतदान 13 नवंबर को होना था। बीते दिनों मतदान की तारीख को बढ़ाकर 20 नवंबर कर दी गई। उपचुनाव को लेकर जिले में सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन से होगी निगरानी
सीएम के दौरे के दौरान कार्यक्रम स्थल के 500 मीटर के दायरे में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। तीन दिन पहले ही कटेहरी में खुफिया पुलिस तैनात कर दी गई है। कटेहरी बाजार के एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले हर एक गांव पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed