फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Clouds loomed but flew away without raining

Ambedkar Nagar News: बादल छाए, पर बिन बरसे उड़े

Fri, 01 Aug 2025 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 01 Aug 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Clouds loomed but flew away without raining
अंबेडकरनगर। सावन के महीने में भी जिलेवासियों को बारिश से कोई राहत नहीं है। शुक्रवार को सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही जारी रही, लेकिन पूरे दिन बारिश की एक बूंद तक नहीं गिरी। हल्की धूप और घनी उमस के बीच लोग बेहाल नजर आए। उम्मीदें बनी रहीं, मगर आसमान साफ नहीं हुआ और न ही बादल बरस पाए।
विज्ञापन

शुक्रवार का दिन जिले के लिए अपेक्षित बारिश के लिहाज से निराशाजनक रहा। हालांकि तापमान सामान्य बना रहा, लेकिन उमस और वर्षा की कमी ने मौसम को अप्रत्याशित बना दिया है। हवाओं की गति सामान्य रही और आर्द्रता का स्तर अपेक्षाकृत अधिक होने से वातावरण में चिपचिपाहट बनी रही। सुबह के समय और फिर दोपहर बाद कुछ देर तक ऐसे संकेत मिले कि बादल वर्षा कर सकते हैं, लेकिन यह केवल भ्रम साबित हुआ। बादलों की परतें छाई रहीं, मगर नमीयुक्त हवाएं नहीं चलीं, जिससे वर्षा की स्थिति बन पाती। लोगों ने दोपहर तक आसमान की ओर निगाहें टिकाए रखीं, पर पूरे दिन नमी भरे मौसम में राहत नहीं मिली। लोगों को दिनभर उमस से परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय समेत टांडा, आलापुर, बसखारी, जलालपुर और कटेहरी क्षेत्रों में बादलों की मौजूदगी तो रही, लेकिन कहीं भी वर्षा नहीं हुई। ग्रामीण इलाकों में हल्की ठंडी हवा चलने से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन खेतों की प्यास नहीं बुझी। किसानों की नजरें अब भी आसमान पर टिकी हुई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, वातावरण में 91 फीसदी आर्द्रता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed