फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chill increased by cold air

सर्द हवा से बढ़ी गलन

Mon, 04 Jan 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chill increased by cold air
अंबेडकरनगर। बादल छाने व सर्द हवाओं के बीच सोमवार को समूचा जिला हाड़कंपाऊ ठंड से ठिठुर गया। पूरे दिन धूप नहीं निकल सकी। घने बादलों के बीच बारिश होने की संभावना से एक तरफ जहां किसानों के चेहरे पर चमक आ गई, वहीं खराब मौसम को देखते हुए नागरिक ज्यादातर समय घरों व प्रतिष्ठानों में ही कैद रहे। इससे जिले की बाजारों में आमतैर पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा। गलन भरी ठंड से बचने के लिए नागरिक जगह-जगह अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन

हाड़कंपाऊ ठंड का दौर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले रविवार पूर्वाह्न बाद से ही घने बादल उमड़ने लगे थे। इससे बारिश की उम्मीद थी। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। सोमवार को भी सुबह से ही घने बादल छा गए। शाम तक बादल छाए रहने से पूरे दिन धूप नहीं निकल सकी। सर्द हवा चलने व बादल छाने से तापमान में तेजी से गिरावट हुई। इससे गलन बढ़ गई और दिनभर लोग ठिठुरते रहे। लगातार गिरते तापमान के चलते नागरिक अपने घरों व प्रतिष्ठानों में ही कैद रहे। इस बीच बारिश की आशंका से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने भी बाजारों का रुख नहीं किया। नतीजा यह रहा कि बाजारों व प्रमुख मार्गों पर आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा। उधर, ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed