{"_id":"647395fb3d209e274a05a06f","slug":"children-were-given-two-drops-of-life-at-1752-booths-ambedkar-nagar-news-c-13-1-260260-2023-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 1752 बूथों पर बच्चों को दी गई दो बूंद जिंदगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 1752 बूथों पर बच्चों को दी गई दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगभग नौ माह के लंबे अंतराल के बाद जिले के 1752 बूथों पर रविवार को सघन पल्स पोलियो अभियान चला। सवा तीन लाख बच्चों में से लगभग 60 फीसद को खुराक दी गई। डीएम अविनाश सिंह ने आधा दर्जन बूथों पर पहुंचकर जायजा लिया। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि कोई भी बच्चा खुराक लेने से वंचित न रह जाए। इस बीच रविवार के विशेष अभियान के बाद अब सोमवार 29 मई से दो जून तक घर-घर अभियान चलाकर खुराक पिलाई जाएगी।
डीएम अविनाश सिंह ने कुर्चा स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र पर बच्चे को पोलियो की खुराक देकर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने जिम्मेदारों को निर्देशित करते हुए कहा कि अभियान शत-प्रतिशत सफल हो इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। सामूहिक प्रयास से ही किसी भी अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इस दौरान सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ, डॉ. अंशू सिंह, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. संजय कुमार, प्रभारी कोल्ड चेन पारसनाथ आदि मौजूद रहे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रामानंद सिद्धार्थ ने बताया कि रविवार को चले अभियान में तीन लाख 20 हजार 839 बच्चों को पोलियो की खुराक देने का लक्ष्य था। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के 334, शिक्षा विभाग के 812, आईसीडीएस के 1358, आशा 2041 की ड्यूटी लगाई गई थी। इनके अलावा 766 एनजीओ को भी जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
विज्ञापन
आज से घर-घर अभियान
सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि रविवार को चले अभियान में जो बच्चे खुराक लेने से छूट गए हैं उन्हें 29 मई से दो जून तक घर-घर चलने वाले अभियान के दौरान दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग 279 कर्मी, आईसीडीएस के 745 व 1047 आशा बहुओं की ड्यूटी लगाई गई है। बताया कि अभियान के दौरान 410 ईंट-भट्ठों व 130 नट डेरों का चिह्नांकन किया गया है। टीम संबंधित परिवारों के बच्चों को खुराक पिलाएगी।