फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Children showed talent through various games

विभिन्न खेलों के माध्यम से बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Wed, 25 May 2022 12:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Children showed talent through various games
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। खेल से खिलाड़ियों में नई ऊर्जा व प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत होती है। यह विचार गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर के प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने क्रीड़ा समारोह में व्यक्त किया। कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के छात्र छात्राओं में नई ऊर्जा का विकास होता है।
विज्ञापन

खेल समारोह में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें खोखो, लंबी कूद व कुर्सी दौड़ सहित कई अन्य खेलों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सीनियर बालक वर्ग के दौड़ में करन कुमार प्रथम, प्रभात द्वितीय व धनेश पांडेय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग बालिका में तहरीन बानो प्रथम, रिंका को दूसरा स्थान मिला। कुर्सी दौड़ में बालिका वर्ग में आंचल यादव प्रथम व खुशबू द्वितीय रही। इसी तरह सीनियर बालिका वर्ग कुर्सी दौड़ में खुशी प्रथम व रवि कुमारी द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

बालक वर्ग में करण कुमार प्रथम व प्रभात को दूसरा स्थान मिला। इसके अलावा खोखो आदि खेलों में भी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपने कौशल का परिचय दिया। अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। बाद में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका मनोबल बढ़ाया। उप प्रधानाचार्य हरि प्रसाद यादव ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर अमरनाथ पांडेय, रणजीत सिंह, उदयराज मिश्र, मंजू सिंह, खुशबू मौर्य, जयराम मौर्य, संतोष कुमार सिंह, श्याम केतु सिंह, जियालाल व अखिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed