{"_id":"58937a014f1c1b313de83e72","slug":"child-killed-by-drinking-insecticide","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीटनाशक पीने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीटनाशक पीने से मासूम की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 02 Feb 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
कीटनाशक
- फोटो : symbolic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत परशुरामपुर गांव में एक मासूम ने गलती से पानी समझकर कीटनाशक दवा पी ली। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर में एक युवक ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
परशुरामपुर निवासी रामचरन की पांच वर्षीय पुत्री सावित्री बुधवार देर शाम घर के बरामदे में खेल रही थी। इसी बीच वहां एक बोतल में रखी कीटनाशक दवा को उसने पानी समझकर पी लिया। कुछ ही देर में उसे उल्टी व पेट में तेज दर्द होने लगा। यह देख परिवारीजन रोना-धोना शुरू कर दिए।
विज्ञापन
आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस बीच सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवारीजनों को सौंप दिया। उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत खेमापुर निवासी युवक ने बुधवार देर शाम विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन
परिवारीजनों के अनुसार सुनील (25) पुत्र गंगाराम की कुछ ही देर में तबियत बिगड़ने लगी। सुनील ने जब विषाक्त खाने की जानकारी हुई तो परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। आनन-फानन में उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।