फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chhath mahaparva Today, women happy

छठ महापर्व आज, महिलाओं में उत्साह

Thu, 03 Nov 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Thu, 03 Nov 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chhath mahaparva Today, women happy
कपड़ों की खरीदारी करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

जिले में छठ पूजा को लेकर महिलाओं में खासा उल्लास है। पर्व से संबंधित सामान की खरीदारी का दौर तेज हो गया है जिससे बाजार में फिर से रौनक दिखाई पड़ने लगी है। नदी व तालाबों के तटों की साफ-सफाई हालांकि शुरू नहीं हो पायी है लेकिन इसके लिए संबंधित नगर पालिका क्षेत्रों में कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं। दीप पर्व निपटने के बाद अब जिले में छठ पूजा की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


इससे पहले दीपावली का उल्लास कई दिनों तक शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बना हुआ था। दीपावली व भैयादूज के बाद छठ पर्व का उत्साह महिलाओं के बीच देखने को मिल रहा है। 4 नवंबर से इस पर्व की शुरुआत हो रही है जो चार दिनों तक चलेगा। 7 नवंबर को छठ महापर्व का समापन होगा। इस पर्व में भगवान सूर्य की आराधना करने के साथ ही उन्हें अर्घ्य देने की परंपरा है।
विज्ञापन


माना जाता है कि इस व्रत को रखने से पुत्र की उन्नति व दीर्घायु होती है। महिलाएं छठ माता का व्रत रखने के साथ ही उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर विशेष प्रार्थना करती हैं। यह पर्व यूं तो रविवार को समाप्त हो रहा है लेकिन व्रत रहने वाली महिलाएं सोमवार को पारण करेंगी। इस बीच छठ पर्व के मद्देनजर एक बार फिर खरीदारों की भीड़ बाजारों में उमड़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए वस्त्रों की खरीदारी करने के साथ ही शृंगार के सामान की खरीदारी भी तेज हो गई है। व्रत रखने वाली महिलाएं नए वस्त्र धारण करने के साथ ही तरह-तरह से शृंगार भी करती हैं। पर्व के मद्देनजर गुरुवार को भी बाजारों में खूब खरीदारी हुई। शहजादपुर की नीलम व मधूलिका ने कहा कि उनके पति यहां नौकरी करते हैं। वे सब बलिया की रहने वाली हैं। उनके यहां यह पर्व पूरे जोश के साथ मनाया जाता है।

ऐसे में यहां भी उन सबने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। चौक शहजादपुर में सौंदर्य प्रसाधन की खरीदारी करने पहुंची ललिता वर्मा व काजल सिन्हा ने भी छठ पर्व को लेकर चल रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। कहा कि वे सब व्रत रखती हैं और पूरे विधि-विधान से नदी के किनारे पूजा-अर्चना करती हैं। इस बार भी भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और पुत्र व परिवार की बेहतरी की दुआ की जाएगी। 


उधर महिलाओं की इस तैयारी के बीच अभी तालाब व नदी के तटों पर साफ-सफाई को लेकर तैयारी नहीं शुुरू हो सकी है। गौरतलब है कि महिलाएं इस व्रत में नदी तट पर जाकर भी पूजन-अर्चन करती हैं। अकबरपुर के अलावा जलालपुर, टांडा नगर पालिका परिषद तथा किछौछा व इल्तिफातगंज नगर पंचायत क्षेत्रों में पड़ने वाले घाटों पर महिलाएं इस बार भी छठ महापर्व पर सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed