फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CHC-PHC construction stuck even after budget

बजट के बाद भी अटका सीएचसी-पीएचसी निर्माण

Tue, 06 Apr 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
CHC-PHC construction stuck even after budget
राजेसुल्तानपुर। विभागीय अफसरों की लापरवाही जहांगीरगंज विकास खंड क्षेत्र के पचास हजार लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी है। आवंटित बजट की स्वीकृत धनराशि मिलने के बाद भी तिहाइतपुर में निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व तेंदुआईकला में बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण तय मियाद बीत जाने के बाद भी बीच में अटका है। इसका खामियाजा इलाके के बीमार संग तीमारदारों को 15 से 20 किमी का चक्कर काट भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शासन स्तर से सीएचसी निर्माण को 5.04 करोड़ व पीएचसी को 1.45 करोड़ की बजट राशि मुहैया होने के बावजूद अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा नही हो पाया है। इसके चलते 50 हजार की आबादी को प्राथमिक स्तर की इलाज सुविधा पाने को भी 15 से 20 किमी दूर स्थित अस्पतालों का चक्कर लगा परेशानी उठानी पड़ रही है। पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में जहांगीरगंज विकास खंड क्षेत्र के तिहाइतपुर में सीएचसी व तेंदुआईकला में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्वीकृति मिली थी।
विज्ञापन

इसके भवन निर्माण का जिम्मा कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम को सौंपा गया था। दोनों ही निर्माण कार्य के लिए दो साल की मियाद तय की गयी थी। इसके बावजूद कार्यदायी संस्था की मनमानी के चलते पांच साल बाद भी दोनों ही भवनों का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने कई बार अस्पताल के निर्माण कार्य में तेजी लाने व गुणवत्ता के साथ हो रहे खिलवाड़ को लेकर आवाज भी उठायी, लेकिन प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार उदासीन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों को हो रहीं मुश्किल
सीएचसी के न चालू होने से तिहाइतपुर, धारुपुर, राजेसुल्तानपुर, राजेपुर, त्रिलोकपुर सहित करीब दो दर्जन से अधिक गांव ऐसे हैं, जिन्हें आज भी प्राथमिक चिकित्सा के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूरी का चक्कर लगाना पड़ रहा है। इसके अलावा पीएचसी के चालू न होने से तेंदुआईकला, चोरमरा, टड़वा जलालपुर, पूरनपुर, देवरिया पंडित, देवरिया बुजुर्ग, समडीह, करौंदी मिश्र, इटौरी बुजुर्ग आदि दर्जनों गांव के ग्रामीण लम्बी दूरी तय करने के लिए विवश हो रहे हैं। तेंदुकला के महेन्द्र प्रताप यादव, धारुपुर के विवेक सिंह, राजेसुल्तानपुर के बच्चूलाल सोनकर व त्रिलोकपुर के अनवार आदि ने जिला प्रशासन से मामले में गंभीरता दिखाए जाने की मांग की।

कोट्स
जल्द हैंडओवर हो जाएगी बिल्डिंग
दोनों भवनों के निर्माण कार्य लगभग अन्तिम चरण में चल रहे हैं। फिनिशिंग का कार्य चल रहा है। जल्द से जल्द भवन हैंडओवर कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया चल रही है। शासन को इस बारे में आवश्यक पत्र भी भेजा जा चुका है।
-विजय पाल, अवर अभियंता स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed