फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CHC in-charge removed, hospital operator's father arrested

Ambedkar Nagar News: सीएचसी प्रभारी को हटाया, अस्पताल संचालक का पिता गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2024 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
CHC in-charge removed, hospital operator's father arrested
अंबेडकरनगर। सील अस्पताल को खोलकर इलाज करने व इस दौरान महिला की मौत होने के मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल संचालक के अलावा उसके भाई व पिता के खिलाफ केस दर्ज करा दिया गया। संचालक के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया। समूचे अस्पताल को नए सिरे से सील कराते हुए डीएम ने इस बड़ी लापरवाही पर रामनगर सीएचसी प्रभारी को तत्काल वहां से हटाने का निर्देश दे दिया। डीएम ने सील अस्पताल में फिर से इलाज होने के बावजूद बेफिक्र बने रहने पर आलापुर थाना प्रभारी को भी कड़ी फटकार लगाते हुए सुधार लाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

आलापुर तहसील मुख्यालय रामनगर के नेशनल हॉस्पिटल को बीते 18 जून को डीएम के निर्देश पर पड़े छापे के बाद सील कर दिया गया था। संचालक के खिलाफ 20 जून को आलापुर थाने में केस भी दर्ज कराया गया था। हालांकि अस्पताल को सील करने में सिर्फ फर्ज अदायगी निभाई गई। महज एक कक्ष को सील करने के चलते संचालक ने अन्य कक्ष में फिर से अवैध ढंग से संचालन शुरू कर दिया। एक दिन पहले वहां इसौरी नसीरपुर निवासी पिंटू ने पत्नी रागिनी को प्रसव के लिए भर्ती कराया। सामान्य ढंग से प्रसव के बाद महिला को घर भेज दिया गया। घर पहुंचते-पहुंचते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सील अस्पताल में इलाज होने तथा महिला की मौत हो जाने पर डीएम अविनाश सिंह ने कड़ा एक्शन लिया। उन्हाेंने तत्काल गिरफ्तारी का निर्देश देते हुए एसओ आलापुर राकेश कुमार को उनकी लापरवाही के लिए खूब फटकारा। इसके बाद आलापुर पुलिस ने रविवार आधी रात संचालक के गांव मनवरपुर में छापा मारा। वहां संचालक गौरव सिंह तो नहीं मिला लेकिन अस्पताल संचालन में सहयोग करने वाले उसके पिता जीत बहादुर सिंह मिल गए। पुलिस टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे घटनाक्रम से नाराज डीएम ने सोमवार को सीएमओ को निर्देश दिया कि इस मामले में लापरवाही बरतने के जिम्मेदार सीएचसी आलापुर के प्रभारी को हटा दिया जाए। अन्य जो भी इसमें लिप्त पाया जाए या लापरवाही पाई जाए तो उस पर भी कार्रवाई हो। बाद में रामनगर सीएचसी प्रभारी डॉ. आशीष राय की तहरीर पर संचालक गौरव सिंह, उसके भाई सौरभ सिंह, पिता जीत बहादुर सिंह व एक अज्ञात महिला के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज करा दिया गया।



फिर से सील हुआ अस्पताल
रविवार को नेशनल अस्पताल को नए सिरे से सील किया गया। अस्पताल का संचालन पिछले हिस्से से किया जा रहा था। एसडीएम सदानंद सरोज व सीओ रामबहादुर सिंह ने जहांगीरगंज व आलापुर एसओ के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लेकर नेशनल हॉस्पिटल को विधिवत सील किया।



ऐसे मामलों में होगी कड़ी कार्रवाई
सील अस्पताल में फिर से इलाज होना निश्चित रूप से लापरवाही का परिणाम है। जानकारी होते ही मैंने तत्काल केस दर्ज कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएचसी प्रभारी को हटाने का भी निर्देश दिया है। ऐसे किसी भी मामले में आगे इसी तरह की कठोरतम कार्रवाई होगी। - अविनाश सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed