फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Chairman of Madarsa Board took stock of examination centers

Ambedkar Nagar News: मदरसा बोर्ड के चेयरमैन ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा

Wed, 24 May 2023 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Chairman of Madarsa Board took stock of examination centers
अंबेडकरनगर। जिले के 15 केंद्रों पर चल रही मदरसा बोर्ड परीक्षा का बुधवार को मदरसा बोर्ड के चेयरमैन इफ्तेखार जावेद ने जायजा किया। आधा दर्जन केंद्रों पर औचक निरीक्षण में उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। परीक्षा को नकलविहीन निपटाने का निर्देश जिम्मेदारों को दिया। इस बीच बुधवार को दोनों पालियों 810 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। 1329 ने केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड चेयरमैन इफ्तेखार जावेद बुधवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करने जिले में पहुंचे। उन्होंने प्रभारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी राकेश कुमार के साथ शहजादपुर स्थित मदरसा निसारुल उलूम, मदरसा अहले सुन्नत मंजरे इस्लाम इल्तिफातगंज, मदरसा नूरुल इस्लाम इल्तिफातगंज, मदरसा मंजरे हक टांडा व मदरसा कुंजुल उलूम टांडा का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखनेे के साथ ही परीक्षा कक्षों की व्यवस्था देखी।
विज्ञापन

कहा कि जिन तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को परीक्षा को सकुशल निपटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका निर्वह्न पूरी ईमानदारी के साथ करें। उधर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय के अनुसार बुधवार की परीक्षा में कुल 2139 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। 810 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। 1329 परीक्षार्थियों ने संबंधित केंद्रों पर पहुंचकर परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम पाली में मुंशी व मौलवी में कुल 1685 पंजीकृत थे। 1004 ने परीक्षा दी जबकि 681 ने परीक्षा से किनारा किया। दूसरी पाली में कामिल की परीक्षा में 454 पंजीकृत थे। 129 ने परीक्षा छोड़ी जबकि 325 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed