फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Cash is over in banks

बैंकों में खत्म हो गया कैश

Mon, 21 Nov 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला/अंबेडकरनगर
अमर उजाला/अंबेडकरनगर Updated Mon, 21 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
धन-निकासी के लिए सोमवार को भी जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी। हालांकि बैंकों से समुचित मात्रा में लोगों को धन नहीं मिल सका। बैंकों में कैश की उपलब्धता के आधार पर उपभोक्ताओं को धनराशि दी गई। इससे ज्यादातर लोगों को मायूस होकर घर लौटना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर बैंकों में कैश न होने से धन-निकासी नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


बड़े नोटों के प्रतिबंध के बाद से ही 500 व एक हजार रुपये के पुराने नोट जमा करने एवं धन-निकासी के लिए जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंकों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


नई करेंसी की कमी से जूझ रहे ज्यादातर बैंकों से धन-निकासी के लिए आए उपभोक्ताओं को विभिन्न प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। समय बीतने के साथ ही धन जमा करने वालों की संख्या में तो कमी आई लेकिन धन-निकासी करने वाले उपभोक्ताओं की लाइन दिन-प्रतिदिन लंबी होती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को धन-निकासी के लिए सुबह से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न बैंक शाखाओं में उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लग गई। जिला मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक आफ इंडिया, बैंक आफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक, यूनियन बैंक, एचडीएफसी, राजस्थान बैंक, ओरियंटल बैंक समेत अन्य बैंकों से धन-निकासी शुरू तो हुई, लेकिन उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार उन्हें धनराशि नहीं मिल सकी। कैश के अनुसार ही बैंकों द्वारा उपभोक्ताओं को धनराशि उपलब्ध कराई जा रही थी।


जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक में दोपहर बाद कैश समाप्त हो जाने के चलते धन-निकासी का कार्य ठप हो गया। इसके अलावा सेंट्रल बैंक, ग्रामीण बैंक, बंदीपुर ग्रामीण बैंक में कैश न होने से धन-निकासी नहीं हो सकी। भीटी प्रतिनिधि के अनुसार बैंक आफ बड़ौदा भीटी, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खजुरी, फैजाबाद कोआपरेटिव बैंक भीटी में भी कैश न होने से धन-निकासी नहीं हुई। इससे उपभोक्ताओं को व्यापक मुश्किलों का सामना करना पड़ा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed