फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case will be registered against four including JE, secretary and head

जेई, सचिव व प्रधान समेत चार पर दर्ज होगा केस

Thu, 23 Dec 2021 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Case will be registered against four including JE, secretary and head
अंबेडकरनगर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने मालीपुर थानाध्यक्ष को सरकारी धन के दुरुपयोग मामले में केस दर्ज करने का निर्देश दिया है। इसमें जलालपुर विकास खंड के अवर अभियंता, निवर्तमान ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रधान सहित कुल चार लोग शामिल हैं। न्यायालय ने पुलिस को एक सप्ताह के अंदर केस दर्ज कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है। न्यायालय के इस निर्देश के बाद आरोपियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना क्षेत्र के रुधौली अदाई गांव निवासी रामचंद्र यादव ने बीते दिनों अधिवक्ता के माध्यम से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि उनके गांव में ग्राम प्रधान दुर्गावती, ग्राम पंचायत सचिव बृजेश सिंह, ब्लॉक के अवर अभियंता विक्रमजीत मौर्य व एक अन्य अनिल कुमार यादव आदि ने मिलकर विकास के नाम पर व्यापक भ्रष्टाचार किया है। अलग-अलग तिथियों में खड़ंजा व अन्य कार्य के नाम पर लाखों रुपये सरकारी धन हड़प लिया गया है। इसका खुलासा बीते दिनों मांगी गई आरटीआई से हुआ था।
विज्ञापन

अधिवक्ता विपिन कुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों से मामले की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पूनम सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए मालीपुर थानाध्यक्ष को निर्देशित किया है कि सभी आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर इसकी रिपोर्ट न्यायालय को भेजी जाए। न्यायालय के इस निर्देश के बाद आरोपियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed