फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on seven including two sons in father's murder

Ambedkar Nagar News: पिता की हत्या में दो पुत्रों समेत सात पर केस

Fri, 30 Dec 2022 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Case on seven including two sons in father's murder
टांडा (अंबेडकरनगर)। मौत के करीब 19 माह बाद मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर अलीगंज पुलिस ने दिवंगत के ही दो पुत्रों सहित सात आरोपियों के विरुद्ध हत्या करने व जबरन भूमि का बैनामा करा लेने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना थाना क्षेत्र के दरिया कुतुबपुर गांव की है।
विज्ञापन

वादिनी दौलता देवी ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह वृद्ध पति रामानंद के साथ अलग रहती थी। 26 अप्रैल 2021 को उसके पुत्र कृष्ण कुमार व कृष्णकांत अपने सहयोगी रामप्रीत, जितेंद्र कुमार निवासी दरिया कुतुबपुर, लालजी निवासी फरीदपुर कुतुब, छोटेलाल निवासी डिहवा दौलतपुर व रामतीरथ निवासी दुल्लापुर के साथ उसके घर आए। इसके बाद जबरन उसके पति को उपचार कराने के बहाने लिवा ले गए।
विज्ञापन

बाद में उनसे भूमि का बैनामा करा लिया। इसके बाद 29 अप्रैल को जहर देकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में सुनवाई करते हुए सीजेएम पूनम सिंह ने केस दर्ज करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी का पालन करते हुए अब अलीगंज पुलिस ने दोनों आरोपी पुत्रों व पांच अन्य आरोपियों के विरुद्ध हत्या करने, जबरन बैनामा कराने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed