फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on seven including branch manager, ADO and VDO

Ambedkar Nagar News: शाखा प्रबंधक, एडीओ व वीडीओ समेत सात पर केस

Wed, 09 Aug 2023 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 10:47 PM IST
विज्ञापन
Case on seven including branch manager, ADO and VDO
अंबेडकरनगर। धोखाधड़ी कर बीमा की राशि निकाल लेने को लेकर कोर्ट के निर्देश पर अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने एलआईसी के शाखा प्रबंधक, एडीओ पंचायत व वीडीओ के अलावा चार अन्य आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली के मीरपुर शेखपुर की नीता सिंह ने यह केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि उनके पति विजय प्रताप सिंह की एक वर्ष पूर्व मौत हो गई। पति से विवाद चल रहा था जिसका मुकदमा लंबित है। इसी बीच साजिश के तहत विजय सिंह की पत्नी के तौर पर कूटरचना कर नीरज सिंह का नाम दर्ज करा दिया गया। इसके बाद भारतीय जीवन बीमा निगम की अकबरपुर शाखा से विपक्षियों ने मिलीभगत कर पति के नाम से चल रही पाॅलिसी की रकम निकाल ली।
विज्ञापन

कोर्ट में दाखिल प्रार्थनापत्र में नीता ने कहा कि अधिकारियों से की गई शिकायत का कोई संज्ञान नहीं लिया गया। सीजेएम ने इस पर कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का निर्देश दिया। पुलिस ने अब धोखाधड़ी व साजिश रचने आदि की धाराओं में सहायक विकास अधिकारी प्रभात सिंह, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रत्नेश कुमार यादव, एलआईसी के शाखा प्रबंधक दूधनाथ वर्मा, एलआईसी अभिकर्ता ऋषिकेश वर्मा, दो सगे भाइयों उदय प्रताप सिंह व धीरेंद्र प्रताप सिंह तथा चंद्रावती के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। इनमें से धीरेंद्र सिंह भाजपा से भी जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed