फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Case on half a dozen including husband in dowry harassment

दहेज उत्पीड़न में पति समेत आधा दर्जन पर केस

Wed, 06 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Case on half a dozen including husband in dowry harassment
टांडा (अंबेडकरनगर)। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पति सहित आधा दर्जन से अधिक लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। वादिनी सितारा खातून निवासिनी ग्राम बलया जगदीशपुर ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी मुस्लिम रीति रिवाज से 2 नवम्बर 2020 को तबरेज अहंमद निवासी सबरहद, थाना शाहगंज, जिला जौनपुर के साथ हुई थी।
विज्ञापन

शादी में उपहार स्वरूप 85 हजार नगद चेन, अंगूठी व अन्य घरेलू सामान दिया गया था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज कम लाने का ताना मारने लगे, और दो लाख रुपये की मांग करने लगे। इसको लेकर गाली, धमकी व मारपीट करना शुरू कर दिया। न्यायालय के सुलह समझौता केंद्र पर सुलह होने के बाद भी उसे नहीं ले गए।
विज्ञापन

इस बीच पति तबरेज कतर चला गया, और बीते 23 मई 2022 को लौटा। 24 मई 2022 को पंचायत हुई, और वादनी अपने ससुराल पहुंची। वहां पर विपक्षीगणों ने उसका जेवर, कपड़ा आदि सामान छीन लिया और मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति तबरेज, ससुर अली उर्फ नन्हे, सास हदीसुल निशा, ननद मरियम व शमा, जेठ मुन्ना, मुन्नी बानो बुआ व अबुसाद फूफा के विरुद्ध केस दर्ज कराया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed