{"_id":"64ee34131f3201d3f80bc484","slug":"case-of-assault-on-pediatrician-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-2443-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाल रोग विशेषज्ञ पर पत्नी से मारपीट करने का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाल रोग विशेषज्ञ पर पत्नी से मारपीट करने का केस
Tue, 29 Aug 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में तैनात रहे बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी ने अकबरपुर कोतवाली में मारपीट करने का केस दर्ज कराया। डॉ. सिंह की तैनाती इन दिनों कुशीनगर जनपद में हैं। उनका आवास अकबरपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज के निकट है। डॉ. सिंह का पारिवारिक विवाद से पुराना नाता है।
जिला अस्पताल में तैनाती के दौरान भी डॉ. सिंह का पत्नी से विवाद का मामला सामने आया था। अब अकबरपुर कोतवाली में उनकी पत्नी भावना सिंह ने मारपीट का केस दर्ज कराया है। आरोप लगाया है कि वे आए दिन उन्हें प्रताड़ित करते हैं। इससे वह परेशान हैं। भावना ने पुलिस से मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि आरोप के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। संवाद