{"_id":"63276494abe8444a3f229a42","slug":"case-against-six-including-kanungo-in-fraud-ambedkar-nagar-news-lko6489664140","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी में कानूनगो समेत छह पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी में कानूनगो समेत छह पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। छल पूर्वक वरासत दर्ज कराकर भूमि का बैनामा करने के मामले में कानूनगो टांडा सहित ग्राम प्रधान व अन्य चार लोगों के विरुद्ध टांडा कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज हुआ है। करीब पौने दो माह बाद न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है।
टांडा निवासी मोअज्जम हुसैन ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके पिता जाहिद हुसैन, चाचा राशिद हुसैन व असद हुसैन की मृत्यु हो चुकी है। सभी के वारिस होने के बावजूद सलीम अहमद ने कानूनगो व लेखपाल से मिलीभगत कर रसूलपुर मुबारकपुर गांव में स्थित पूरी जमीन का वरासत अपने नाम करा लिया। इसके बाद जमीन बेच दी।
उन्हें इसकी जानकारी काफी बाद में हो सकी। उन्होंने इसकी शिकायत टांडा कोतवाली पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके चलते उसे न्यायालय की शरण में आने के लिए विवश होना पड़ा। सीजेएम पूनम सिंह के निर्देश पर टांडा कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।