फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Car collided with two bikes, two died

Ambedkar Nagar News: कार दो बाइकों को मारी टक्कर, दो की मौत

Sun, 08 Sep 2024 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Car collided with two bikes, two died
हजपुरा /बसखारी (अंबेडकरनगर)। अकबरपुर-आजमगढ़ मार्ग पर बरियावन बाजार में शनिवार आधी रात करीब अनियंत्रित कार ने दो अलग-अलग बाइक सवारों को रौंद दिया। इसमें एक युवक व अधेड़ की मौत हो गई, जबकि अधेड़ की बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद चालक कार छोड़कर भाग निकला। गाड़ी से शराब की बोतलें मिली हैं।
विज्ञापन

बरियावन बाजार में पुलिया निर्माण के लिए लंबे समय से सड़क खोदी गई है। यहां तेजी से निर्माण न पूरा होने के चलते अक्सर छिटपुट हादसे हो रहे थे। शनिवार रात यहां बड़ा हादसा हो गया। एक कार बरियावन बाजार से रात साढ़े 11 बजे करीब अकबरपुर की तरफ जा रही थी। इसी बीच अनियंत्रित कार ने निर्माणाधीन पुलिया के पास सम्मनपुर थाना क्षेत्र के गुरुदासपुर निवासी बृजेश यादव (28) को रौंद दिया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उधर जिला अस्पताल में भर्ती डेंगू पीड़ित ढाई माह के पौत्र को देखने जा रहे जमऊपुर निवासी तारकेश्वर त्रिपाठी (52) को भी कार ने रौंद दिया। तारकेश्वर की मौके पर मौत हो गई, पीछे बैठी बहू डाली गंभीर रूप से घायल हो गईं। डाली का ही पुत्र जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

हादसे में जान गवाने वाला बृजेश कुछ देर पहले ही उसी कार से लखनऊ से लौटा था। इसके बाद वह बाइक से घर जाने लगा तो पीछे से आई उसी कार से हादसा हो गया। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां से महिला को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया जबकि दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के कार की तलाशी ली तो उसमें शराब की बोतल पाई गई। बताया जाता है कि चालक शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed