फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   cancelled wine shop

नकली शराब बिक्री में निरस्त हुआ देशी शराब ठेके का लाइसेंस

Sat, 03 Aug 2019 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
cancelled wine shop
अंबेडकरनगर। नकली शराब की बिक्री करने के मामले में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने भीटी थाना अंतर्गत अढनपुर स्थित देशी शराब की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। इसके साथ ही दुकान के लिए बेसिक लाइसेंस फीस, लाइसेंस फीस व प्रतिभूति धनराशि राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर दी है।
विज्ञापन

बीते 14 जुलाई को आबकारी निरीक्षक प्रज्ञा मिश्रा ने भीटी थाना अंतर्गत अढनपुर स्थित देशी शराब की दुकान पर छापा मारा था। वहां 888 ब्रांड के रैपर वाली 175 शीशी अवैध ढंग से बिक्री करते पाई गई। शीशी पर जो ढक्कन लगा हुआ था, उस पर सरसादीलाल मंसूरपुर आवनी लिखा हुआ था, जबकि जिस ब्रांड का रैपर लगा हुआ था, उसका निर्माण लार्ड्स आसवनी नंदगंज जिला गाजीपुर में हुआ था। इस पर सेल्समैन प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जांच में यह भी पाया गया कि 12 लाख 25 हजार 684 रुपये 20 पैसे की प्रतिभूति राशि भी नहीं जमा की गई थी।
विज्ञापन

इस पर बीते दिनों आबकारी कार्यालय ने दुकान मालिक माधवपुर टेकनपुर निवासी कपूरचंद्र वर्मा से स्पष्टीकरण मांगा। संतोषजनक जवाब न देने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी भी दी गई। इस बीच नोटिस का समुचित जवाब न मिलने पर डीएम राकेश कुमार मिश्र ने संबंधित दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। डीएम ने अपने आदेश में कहा कि अनुज्ञापी द्वारा दुकान के लिए जो बेसिक लाइसेंस फीस व प्रतिभूति राशि जमा की गई थी, वह राज्य सरकार के पक्ष में जब्त कर ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed