फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Called from home, beaten to death

Ambedkar Nagar News: घर से बुलाया, पीटकर मार डाला

Sun, 17 Dec 2023 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Dec 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
Called from home, beaten to death
आलापुर (अंबेडकरनगर)। घर से बुलाकर निजी लाइनमैन की पिटाई कर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे मृत समझ मौके पर छोड़ दिया था। बाद में अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार देर रात हुई घटना को लेकर रविवार दोपहर करीब पोस्टमाॅर्टम के बाद इंदईपुर बाजार में शव रखकर नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन भी किया। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शव का अंतिम संस्कार करवाया।
विज्ञापन

आलापुर थाना क्षेत्र के हथिनाराज पिपरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के गायघाट का पुरवा निवासी दलित रामगनेश का पुत्र जालंधर (32) शनिवार देर शाम घर में खाना खा रहा था। इसी बीच उसे किसी व्यक्ति ने फोन कर बिजली ठीक करने के लिए बुलाया। दरअसल जालंधर निजी लाइनमैन के तौर पर काम करता था। घर से जाने के बाद जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे फोन करना शुरू किया। बाद में वह गांव से 100 मीटर दूर स्थित एक खेत में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला।
विज्ञापन

उसके शरीर के ऊपरी कपड़े पूरी तरह फट गए थे। परिजन उसे लेकर पहले बसखारी के एक निजी अस्पताल पहुंचे। इसके बाद बसखारी सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. कौस्तुभ व एएसपी संजय राय ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच शव का पोस्टमाॅर्टम कराने के बाद रविवार को शव परिजनों को मिला तो निकटवर्ती बाजार इंदईपुर पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। एसडीएम सौरभ शुक्ल व सीओ रामबहादुर सिंह ने वहां पहुंचकर समझाया बुझाया। सभी मदद का भरोसा दिलाया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।

फोन पर पत्नी से बोला बचा लो मुझे
घर से जाने के बाद जालंधर काफी देर बाद नहीं लौटा तो उसकी पत्नी ने उसे फोन मिलाना शुरू किया। काफी देर बाद फोन रिसीव हुआ तो जालंधर सिर्फ इतना कह पाया कि बचा लो मुझे, यह लोग मुझे मार डाल रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। घबराई पत्नी ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिवार के सदस्य जालंधर को खोजने निकले। तभी खेत की सिंचाई कर रहा एक व्यक्ति तेजी से गांव की तरफ आता दिखा। उसने बताया कि कुछ लोग जालंधर को मरणासन्न कर भाग गए हैं। बड़ा भाई रामवृक्ष वहां पहुंचा तो जालंधर खून से लथपथ पड़ा था। घटनास्थल से जालंधर का मोबाइल व उसके कपड़े आदि भी नदारद थे। माना जा रहा कि लाठी डंडे से पिटाई के साथ ही ईंट पत्थर का भी प्रयोग किया गया।


हत्या का केस दर्ज, दोनों गिरफ्तार
मौत से पहले पुलिस ने जालंधर का वीडियोयुक्त बयान भी लिया। उसने बताया कि अखलाकपुर निवासी मन्नी के पुत्र व इसी गांव के उमा यादव के नाती ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने तत्परता बरतते हुए दोनों को हिरासत में ले लिया। बाद में जालंधर के बड़े भाई की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया। दिवंगत निजी लाइनमैन को एक पुत्र व तीन पुत्रियां हैं। यह सभी बच्चे आठ वर्ष से कम उम्र के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed