{"_id":"6a872a7d04a07df33e0217aa","slug":"call-details-of-more-than-50-mobiles-were-checked-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-163244-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 50 से अधिक मोबाइल नंबरों का खंगाला ब्योरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 50 से अधिक मोबाइल नंबरों का खंगाला ब्योरा
विज्ञापन
आईपीएस आशुतोष मिश्रा के घर पर शोक संवेदना व्यक्ति करते सांसद लालजी वर्मा, एमएलसी हरिओम पांडेय
अंबेडकरनगर। पुलिस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती देवी (91) की हत्या और लूट के पांच दिन बाद भी पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। अपराधियों तक पहुंचने के लिए सर्विलांस और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है। घटना की रात के मोबाइल नंबरों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने सक्रिय नंबरों की कॉल डिटेल खंगाली है।
वारदात वाली रात (15-16 अगस्त) क्षेत्र में सक्रिय मोबाइल नंबरों से हुई बातचीत की बारीकी से जांच हो रही है। पुलिस हर पहलू की जांच सावधानी से कर रही है ताकि कोई गलती न हो। अब तक 50 से अधिक मोबाइल नंबरों की पड़ताल की जा चुकी है। घटना के वक्त इंद्रावती देवी के सोने के जेवर भी गायब थे। पुलिस इस दिशा में भी सक्रियता से काम कर रही है।
गांव के आसपास के बाजारों और जिला मुख्यालय की आभूषण दुकानों पर पुलिस की नजर है। दुकानदारों से पूछताछ की जा रही है कि कहीं किसी ने इंद्रावती देवी के जेवर तो नहीं बेचे हैं। पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अलग-अलग टीमें विभिन्न बिंदुओं पर काम कर रही है।