फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bullion traders leaving for Delhi , March turned out in Tanda

सराफा कारोबारी दिल्ली रवाना, टांडा में निकला मार्च

Wed, 16 Mar 2016 11:10 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Mar 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders leaving for Delhi , March turned out in Tanda
टांडा में मार्च ‌निकालते सराफा व्यापारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

गौरतलब है कि एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में सराफा एसोसिएशन पिछले कई दिनों से लगातार हड़ताल पर है। छोटी बड़ी सभी दुकानें पिछले एक पखवारे से बंद हैं। यह सराफा हड़ताल पहली बार इतने लंबे समय से लगातार जारी है।

विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों को मान नहीं लिया जाता तब तक वह अपनी हड़ताल जारी रखेंगे। इस बीच दिल्ली में 17 मार्च को होने वाले विशाल विरोध-प्रदर्शन के लिए व्यापारियों का बड़ा जत्था बुधवार को मुख्यालय से रवाना हुआ इस मौके पर घनश्याम सेठ, पीयूष सेठ, अच्युतानंदन सेठ, रवि सोनी, निक्की, ध्रुव सोनी, अतुल सेठ, राकेश व संतोष आदि कारोबारी मौजूद थे।
विज्ञापन


टांडा प्रतिनिधि के अनुसार सराफा कारोबारियों ने बुधवार को भी अपने प्रतिष्ठान बंद रखते हुए एसोसिएशन अध्यक्ष कैलाशनाथ अग्रवाल, मंत्री पंकज सोनी, सलिल अग्रवाल व अजय सोनी आदि की अगुवाई में सराफा मंडी से शांति मार्च निकाला। घंटाघर, हयातगंज व स्टेट बैंक होते हुए जुलूस तहसील परिसर पहुंचा, जहां केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन में आलोक अग्रवाल, आनंद अग्रवाल, राजेश सोनी, विजय सोनी, बृजेश अग्रवाल, विशाल सोनी व पवन सोनी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed