फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Bright sunlight during the day and cold at night are spoiling people's health

Ambedkar Nagar News: दिन में चटख धूप, रात में सर्दी बिगाड़ रही लोगों की सेहत

Wed, 19 Feb 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 19 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bright sunlight during the day and cold at night are spoiling people's health
जिला अस्पताल में दवा लेने के लिए लगी मरीजों व तीमारदारों की कतार। 
अंबेडकरनगर। फरवरी की शुरुआत से ही दिन में चटख धूप, सुबह व रात को मौसम के सर्द होने के कारण लोग बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी व पीएचसी में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। इसमें सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 170 से 200 तक मरीज सर्दी, खांसी व बुखार के पहुंच रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में भी मरीज लगातार बढ़े हैं। बुधवार को ऐसे 157 मरीजों ने चिकित्सक को दिखा कर दवा ली। जिला अस्पताल इलाज कराने आई टांडा के जनार्दनपुर निवासिनी अशरफा ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण तीन दिनों से उन्हें बुखार आ रहा था। चिकित्सक ने जांच कराकर दवा दी है। अकबरपुर के समइसा निवासी रामसजन ने बताया कि हाथ पैर में दर्द व बुखार की दवा लेने आए हैं। राजेसुल्तानपुर के रहने वाले बबलू ने बताया कि दिन में खेत में काम करने के दौरान बीमार पड़ गया। चिकित्सक ने दवा दी है।
विज्ञापन



सावधानी बरतने की जरूरत
मौसम के मिजाज में हो रहे परिवर्तन के कारण सर्दी-खांसी, बुखार, जुकाम समेत अन्य बीमारियों की चपेट में लोग आ रहे हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके साथ ही खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। -डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article