{"_id":"5f9c452e8ebc3e9bf3042104","slug":"bridge-ambedkar-nagar-news-lko547822074","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटघर गांव के पास हादसे का सबब बन रहा निर्माणाधीन पुल, लंबे समय से लटका है काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटघर गांव के पास हादसे का सबब बन रहा निर्माणाधीन पुल, लंबे समय से लटका है काम
विज्ञापन
फोटो 01, अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर में इस अधूरे पड़े पुल निर्माण से यात्रियों को होती मुश्किल।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेसुल्तानपुर। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से राजेसुल्तानपुर-बसखारी मार्ग पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। दरअसल, कटघर गांव के पूर्व में निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा कराने की तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से खतरा बना हुआ है।
राजेसुल्तानपुर-बसखारी मार्ग पर कटघर गांव के पूर्व में पुल निर्माणाधीन है। इस पुल पर रोजाना कोई न कोई दुर्घटना होती रहती है। कभी बाइक सवार तो कभी साइकिल सवार पुल के अधूरे निर्माण के कारण दुर्घटना का शिकार होते हैं। पुल पर दर्जनों हादसे पिछले कुछ महीनों में हो चुके हैं। इसमें आधा दर्जन लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। तेंदुआईकला से बसखारी तक मार्ग के चौड़ीकरण के बाद कटघर गांव के निकट स्थित पुल का निर्माण किया जा रहा है। टू लेन की सड़क पर दक्षिणी लेन के पुल की छत बनाकर छोड़ दी गई है। इसके दोनों तरफ मिट्टी का ढेर लगा दिया गया है।
उत्तरी लेन की तरफ से आवागमन जारी है। सिर्फ एक लेन से आवागमन होने के चलते अक्सर यहां हादसा हो रहा है। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार, राजकुमार व मनीष यादव का कहना है कि निर्माण खंड शुरुआती दौर से ही कार्य में शिथिलता बरत रहा है। इसके चलते ही कार्य अधर में लटका हुआ है। उधर, निर्माण खंड के अधिशाषी अभियंता एसपी बौद्ध का कहना है कि बारिश के चलते निर्माण स्थल पर जलभराव हो गया था। इसके चलते निर्माण कार्य रोकना पड़ा। पानी सूखने के बाद कार्य शुरू कर दिया जाएगा।